जश्न के साथ बीजेपी के मिशन यूपी का आग़ाज़

प्रकाशित

आज के अख़बारों में प्रधानमंत्री मोदी के दो साल और इस मौक़े पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में उनकी रैली की हर तरफ़ चर्चा है.

'हिंदुस्तान टाइम्स' लिखता है कि मोदी ने ख़ुद को यूपी वाला बता कर <link type="page"><caption> मिशन यूपी की शुरुआत</caption><url href="http://paper.hindustantimes.com/epaper/viewer.aspx" platform="highweb"/></link> कर दी है.

अख़बार के मुताबिक़ मोदी ने उत्तर प्रदेश के सभी गांवों में 2022 तक बिजली पहुंचाने और खेती बाड़ी से होने वाली आमदनी को दोगुना करने का वादा किया है.

'एशियन एज' ने लिखा है कि मोदी ने रैली तो अपनी सरकार के दो साल पूरे होने के मौक़े पर की लेकिन इसके ज़रिए उन्होंने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए <link type="page"><caption> बीजेपी की मुहिम का आगाज</caption><url href="http://onlineepaper.asianage.com/articledetailpage.aspx?id=5499292" platform="highweb"/></link> कर दिया है. मोदी के इस बयान को भी अख़बार ने प्रमुखता दी है कि अब उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी डॉक्टर 60 या 62 नहीं, बल्कि 65 वर्ष की आयु में रिटायर होंगे.

वहीं 'इंडियन एक्सप्रेस' ने मोदी की रैली के साथ साथ वहां मौजूद गृह मंत्री राजनाथ सिंह के इस बयान को भी तवज्जो दी है कि <link type="page"><caption> सरकार अल्पसंख्यकों के साथ अविश्वास को दूर करेगी. </caption><url href="http://epaper.indianexpress.com/822188/Indian-Express/27-May,-2016#page/3/2" platform="highweb"/></link>

वहीं 'पायोनियर' में मोदी का ये बयान है कि - दो साल में सरकार पर एक भी दाग़ नहीं है.

एक अन्य अहम ख़बर जो 'एशियन एज' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में प्रमुखता से छपी है, वो है कांगो में भारतीय पर हमले की खबर.

एशियन एज लिखता है कि पिछले दिनों दिल्ली में कांगो के एक छात्र की हत्या के जवाब में वहां भारतीय और उनसे जुड़े प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी कहा है कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन ऑफ कांगो की राजधानी किंगशासा में <link type="page"><caption> भारतीय दुकानों को निशाना बनाया</caption><url href="http://onlineepaper.asianage.com/articledetailpage.aspx?id=5499282" platform="highweb"/></link> गया है और कुछ घटनाओं में कई भारतीय घायल भी हुए हैं.

'हिंदुस्तान टाइम्स' में इस ख़बर के साथ-साथ भारत में नाइजीरिया के राजदूत का ये भी बयान भी है कि भारत में अगर अफ्रीकी लोग सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे तो भारत और अफ्रीका के बीच भाईचारे की बातें खोखली ही होंगी.

वहीं 'इंडियन एक्सप्रेस' ने इस मुद्दे पर घाना के उच्चायुक्त की लिखी कविता को अपनी सुर्खी बनाया है- T<link type="page"><caption> ell me.. what I did wrong.</caption><url href="http://epaper.indianexpress.com/822188/Indian-Express/27-May,-2016#page/3/2" platform="highweb"/></link> यानी मुझे बताइए कि मैंने क्या गलत किया है.

आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में हिंसक आंदोलन हुआ था
इमेज कैप्शन, आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में हिंसक आंदोलन हुआ था

हरियाणा में जाट आरक्षण कोटे पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई. ये खबर 'पायनियर', 'इंडियन एक्सप्रेस' और 'ट्रिब्यून' के पहले पन्ने पर है.

'ट्रिब्यून' के मुताबिक अब इस मामले में <link type="page"><caption> अगली सुनवाई 21 जुलाई को</caption><url href="http://epaper.tribuneindia.com/821855/The-Tribune/TT_27_May_2016#page/1/2" platform="highweb"/></link> होगी.

इसके अलावा एक और खबर 'ट्रिब्यून' के पहले पन्ने पर है कि भारत आईपीएल के पूर्व कमिश्नर <link type="page"><caption> ललित मोदी के प्रत्यर्पण के लिए कोशिश</caption><url href="http://epaper.tribuneindia.com/821855/The-Tribune/TT_27_May_2016#page/1/2" platform="highweb"/></link> करेगा.

वहीं अमरीका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवारी हासिल करने के लिए जरूरी समर्थन जुटाने वाले डोनाल्ड ट्रंप भी लगभग सभी अंग्रेजी अखबारों के पहले पन्ने पर हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)