ट्रंप को कुछ अहम सूबों में मिल रही है बढ़त

इमेज स्रोत, Reuters
डोनल्ड ट्रंप को कुछ अहम सूबों में बढ़त हासिल कर ली है.
इन राज्यों में बढ़त या कमी का असर इस बात पर होगा कि कौन अमरीका के राष्ट्रपति का चुनाव कौन जीतेगा.
अमरीकन ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरशन के दिए गए रूझान के मुताबिक़ रिपब्लिकन उम्मीदवार के ओहायो और नार्थ कैरोलाइना में जीतने की संभावना है जबकि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन वर्जिनिया में जीत हासिल कर सकती हैं.
ट्रंप को मिशिगन में भी बढ़त हासिल है. 1988 के बाद से यहां किसी भी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार को जीत हासिल नहीं हुई है.
अमरीका के उन राज्यों में भी अब मतदान ख़त्म हो गया है, जहां के नतीजों के बारे में अंदाज़ा लगाना बेहद मुश्किल है.
वोटों की गिनती जारी है और फ़्लोरिडा समेत कई राज्यों में हिलेरी क्लिंटन और डोनल्ड ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर मिल रही है.
अब तक सामने आए रुझानों के मुताबिक़ डोनल्ड ट्रंप ओपिनियन पोल से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.
अमरीकी इतिहास के सबसे विभाजनकारी चुनावी अभियान के बाद अमेरिका के सभी हिस्सों में मतदान का स्तर काफी ज़्यादा रहा है.
विश्लेषकों का मानना है कि मतदान का प्रतिशत ज़्यादा रहने का नतीजों पर असर पड़ने की संभावना है.

इमेज स्रोत, AFP/Getty Images
अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए इलेक्टोरल कॉलेज के 538 में से 270 का जादुई आंकड़ा हासिल करना पड़ता है.
अगर दोनों उम्मीदवारों के 269 वोट मिलते हैं, तो अमरीकी संसद का हाउज़ ऑफ रेप्रेज़ेंटेटिव्स राष्ट्रपति का चयन करता है, जबकि सीनेट उप-राष्ट्रपति का चयन करती है.























