बहुत हुआ...अब एलेप्पो में जंग रुके!

इमेज स्रोत, EPA
सीरिया के युद्धग्रस्त एलेप्पो शहर में हज़ारों की संख्या में लोग फंसे हुए हैं. लोगों को वहाँ से सुरक्षित निकालने की योजना में देरी से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं.
संवाददाताओं के मुताबिक लोग भारी ठंड के बीच खुली सड़कों पर सो रहे हैं और उनके पास खाने की भारी कमी है.

इमेज स्रोत, Reuters
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि एलेप्पो में लगभग 50 हज़ार लोग फंसे हुए हैं.
अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस की निगरानी में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. गंभीर रूप से घायल लोगों को तुर्की ले जाया जा रहा है.

इमेज स्रोत, AFP
विद्रोहियों वाले इलाकों से लोगों को शिया बहुल गांवों में ले जाया जा रहा है.
जंग में शामिल कई लोग यहाँ से इदलिब जा रहे हैं जो कि विपक्ष के कब्जे में है.
एलेप्पो में चल रही जंग के ख़िलाफ़ दुनियाभर में प्रदर्शन हो रहे हैं.

इमेज स्रोत, AP

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज स्रोत, AFP
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)























