इसराइल का वेस्ट बैंक में 2,500 घर बनाने का एलान

One hundred of the new homes will be built in the settlement of Beit El, near Ramallah
इमेज कैप्शन, रामल्लाह के नज़दीक बैत अल की बस्तियों में 100 से ज़्यादा घर बनेंगे
प्रकाशित

इसराइल ने फलस्तीनी कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक पर यहूदी बस्तियों में 2,500 से ज़्यादा घरों को बनाने की योजना का एलान किया है.

रक्षा मंत्री एविगडोर लीबरमेन और प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने घरेलू ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ये क़दम उठाया है.

एविगडोर लीबरमेन और बेन्यामिन नेतन्याहू
इमेज कैप्शन, रक्षा मंत्री एविगडोर लीबरमेन और प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू

फ़लस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि इसराइल का ये क़दम क्षेत्र में शांति क़ायम करने की कोशिशों को एक और झटका है.

अमरीका में डोनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद इसराइली अधिकारियों ने दूसरी बार ऐसी योजनाओं का एलान किया है.

ट्रंप ने इशारा किया है कि वे यहूदी बस्तियों के निर्माण पर बराक ओबामा से ज़्यादा हमदर्दी रखेंगे. ट्रंप ने यहूदी बस्तियों के एक कट्टर समर्थक को इसराइल का राजदूत नियुक्त किया है.

पिछले महीने ट्रंप ने ओबामा की आलोचना की थी कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर वीटो करने से इनकार कर दिया था.

The settler movement has enthusiastically welcomed Donald Trump's election
इमेज कैप्शन, यहूदी बस्तियां बसाने वालों ने डोनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर खुशी जताई है

इस प्रस्ताव में इसराइल को फ़लस्तीन में क़ब्जे वाली ज़मीन पर बस्तियों के निर्माण की सभी गतिविधियों को तुरंत रोकने को कहा गया था और साथ ही चेतावनी दी गई थी कि इससे "दो राष्ट्र समाधान की व्यवहारिकता ख़तरनाक तरीके से जोख़िम में है."

इसराइल के 1967 में फ़लस्तीन के पश्चिमी किनारे और पूर्वी येरूशलम पर क़ब्ज़े के बाद से वहां बने क़रीब 140 बस्तियों में करीब पांच लाख यहूदी रहते हैं.

अंतरराष्ट्रीय क़ानून के मुताबिक़ इन बस्तियों को अवैध माना जाता है, हालांकि इसराइल इसे स्वीकार नहीं करता.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)