सखि बसंत आयो रे!

इमेज स्रोत, EPA
चीन में इन दिनों बसंत उत्सव की धूम है. यह बीजिंग के शिजिंगशन अम्यूजमेंट पार्क में मनाया जा रहा है. इस मौके पर तुर्की, ग्रीक और पोलिश नर्तक अपना कमाल दिखा रहे हैं.
स्प्रिंग फेस्टिवल के मौके पर पश्चिमी शैली में मनाए जाने वाले मेले को देखने हज़ारों चीनी आते हैं.

इमेज स्रोत, AFP
एक बच्चा स्प्रिंग फेस्टिवल में भूट्टा खाते हुए. चीन में लाखों लोग धूमधाम से इसे मनाते हैं. चीन के सार्वजनिक पार्कों और जगहों पर वसंत का स्वागत करने के लिए खूब तैयारी की गई हैं.

इमेज स्रोत, Reuters
ब्राज़ील के साओ पोलो में कार्निवल कुछ इस अंदाज में मनाया जा रहा है. दुकानों में व्हाइट हाउस का ताजा चेहरा छाया हुआ है. लोग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के रबर के मुखौटे खूब पसंद कर रहे हैं.

इमेज स्रोत, Reuters
लोग नए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के रबर के मुखौटे पहन कर मस्ती कर रहे हैं.

इमेज स्रोत, AFP
पराग्वे में भी आजकल बसंत की, कार्निवल की धूम है. यहां पांच हफ्तों तक इसकी धूम रहती है.

इमेज स्रोत, AFP
27 जनवरी से शुरू हुआ हुए इस उत्सव में नर्तकियों ने जलवे बिखेरे.

इमेज स्रोत, Reuters
बिलकुल ब्राजील की तरह पराग्वे में पूरे साल कार्निवल के लिए नाच-गाने की तैयारी चलती है.

इमेज स्रोत, AFP
इस कार्निवल में अर्जेटीना और ब्राज़ील से भी बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं.

इमेज स्रोत, AFP
टोक्यो के योकोहामा में भी बसंत का स्वागत किया गया. योकोहामा मछलीघर में सफेद व्हेल ने इस मौके पर आने वालों का दिल लुभाया.

इमेज स्रोत, EPA
स्पेन में भी कार्निवल की धूम है. इसमें 12 से 15 लोग साथ मिलकर समूह में गाते हैं. ये गीत सामाजिक मुद्दों पर होते हैं.

इमेज स्रोत, Reuters
घंटियों के साथ कुछ नर्तक नाचते हैं. इन्हें जोलडुनाक पुकारते हैं. वे नाच-गाकर वसंत का स्वागत करते हैं. यह एक तरह का पारंपरिक नृत्य होता है. माना जाता है कि इससे बुरी आत्माएं भी भागती हैं.

इमेज स्रोत, Reuters
कार्निवल में मोटरबाइक पर मुखौटे पहनकर धूम मचा रहे हैं.























