तस्वीरों मेंः भीषण बाढ़ में फंसा पूर्वी चीन

पूर्वी चीन की पोयांग झील की हवाई तस्वीर
प्रकाशित

बीते कुछ दिनों से, मध्य और पूर्वी चीन के इलाक़े भयंकर बाढ़ में घिरे हैं.

चीन की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील पोयांग पर बने कई बांध टूट गए हैं. चीन के नेशनल वेदर सेटेलाइट सेंटर के डाटा के मुताबिक झील में पानी रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है.

15 जुलाई को ली गई तस्वीर में इमारतें टूटी दिख रही हैं

इसी सप्ताह अधिकारियों ने बताया था कि देश की 33 नदियां उफान पर हैं. वहीं याग्त्ज़ी नदी के इलाक़े में लगातार बारिश हो रही है.

बुधवार को जल संसाधन मंत्रालय ने बताया कि याग्त्ज़ी नदी के मध्य और निचले इलाक़ों में, डोंगटिंग और पोयांग झील में पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है.

पोयांग नदी के पास जल में घिरे घर

बाढ नियंत्रण के लिए ज़िम्मेदार मंत्रालय के मुताबि हालांकि देशभर में 98 नदियों का पानी अभी भी ख़तरनाक स्तर पर है. कई इमारतों को पानी में घिरे हुए देखा जा सकता है.

बाढ़ प्रभावित इलाक़ों से लोगों को निकाला जा रहा है.

अभी तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है और दसियों लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

घर से पानी निकालते बच्चे

लुशान शहर में झील के किनारों को बांधने के लिए ज़ारों सैनिकों को भेजा गया है.

चीन की सेना झीलों के तटबंध बना रही है

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)