माइक्रोसाफ़्ट से जाएंगी 18,000 नौकरियां

इमेज स्रोत, AFP
माइक्रोसॉफ़्ट ने 18,000 नौकरियां ख़त्म करने की घोषणा की है.
इस तकनीकी फ़र्म के 39 साल के इतिहास में यह नौकरियों में सबसे बड़ी कटौती है.
<link type="page"><caption> कंपनी के</caption><url href="www.microsoft.com/en-us/news/press/2014/jul14/07-17pressrelease.aspx" platform="highweb"/></link> <link type="page"><caption> बयान</caption><url href="http://www.microsoft.com/en-us/news/press/2014/jul14/07-17announcement1.aspx" platform="highweb"/></link> के मुताबिक़ इनमें से क़रीब साढ़े बारह हज़ार नौकरियां नोकिया से कम की जाएंगी.
माइक्रोसॉफ़्ट ने अप्रैल में मोबाइल फ़ोन बनाने वाली कंपनी नोकिया का अधिग्रहण किया था.
यह कटौती अनुमान से कहीं ज्यादा है. पहले केवल छह हज़ार नौकरियों की कटौती की बात की जा रही थी.
'कठिन लेकिन ज़रूरी'

इमेज स्रोत, MICROSOFT
नोकिया का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी ने अपने खर्चों में डेढ़ साल के भीतर 60 करोड़ डॉलर की कटौती की घोषणा की थी.
इस साल फ़रवरी में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का काम संभालने वाले सत्या नडेला कंपनी का ध्यान सॉफ़्टवेयर से हटाकर ऑनलाइन सेवाओं, ऐप्स और उपकरणों पर लगाना चाहते हैं.
कटौती की घोषणा करते हुए नाडेला ने कर्मचारियों को लिखा, ''बदलाव के लिए इस तरह के फ़ैसले करना कठिन, लेकिन ज़रूरी है.''
नौकरियों में इस कटौती का मक़सद माइक्रोसॉफ़्ट को गूगल और ऐपल से मुक़ाबला करने लायक बनाना है.
माइक्रोसॉफ़्ट में नौकरियों में पिछली बड़ी कटौती साल 2009 में की गई थी. उस समय के सीईओ स्टीव बामर ने 5800 नौकरियों की कटौती की थी.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























