याहू भारत में नौकरियों की कटौती करेगा

इमेज स्रोत, Getty
इंटरनेट कंपनी ने याहू बंगलौर स्थित अपने ऑफ़िस में कर्मचारियों की संख्या घटाने पर विचार कर रही है.
याहू के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी बंगलौर ऑफ़िस के कामकाज में बदलाव की योजना बना रही है. कुछ टीमों को दूसरे दफ़्तरों में भेजा जाएगा. कटौती से क़रीब चार सौ कर्मचारी प्रभावित होंगे.
हालांकि याहू ने बीबीसी से कहा कि बंगलौर ऑफ़िस के एक हज़ार कर्मचारियों में से अधिकांश इससे प्रभावित नहीं होंगे.
महत्वपूर्ण केंद्र
याहू प्रवक्ता ने बताया, ''याहू बंगलौर स्थित अपने दफ़्तर में कुछ बदलाव कर रहा है. टीम को रिस्ट्रक्चर किया जा रहा है. कंपनी के कारोबार को ज़्यादा प्रभावी बनाने की कोशिश है लेकिन भारत और बंगलौर निश्चित रूप से याहू के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बना रहेगा.''

इमेज स्रोत, AFP
उन्होंने कहा कि पुनर्वास पैकेज का प्रस्ताव कुछ कर्मचारियों को दिया जाएगा. कुछ नौकरियों को अमरीका के कैलिफ़ोर्निया के सन्नीवाल स्थित कंपनी के मुख्यालय में स्थानांतरित किया जा सकता है.
इसी हफ़्ते ख़बर आई थी कि याहू मोबाइल मैसेज़िग सर्विस स्नैपचैट में लाखों डॉलर का निवेश करने वाली है. इसके बाद ही कर्मचारियों की अधिकता की यह ख़बर आई है.
मरिसा मायर को कंपनी का सीईओ बनाने के बाद से ही याहू सुर्खियों में है. मायर 2012 में अपनी नियुक्ति के बाद से ही राजस्व बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं.
कंपनी का कहना है कि वह अपने टिकाऊ विकास के रास्ते पर बढ़ रही है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























