रिचर्ड फ़्लैनागन ने जीता मैन बुकर

मैन बुकर पुरस्कार विजेता ऑस्ट्रेलियाई लेखक रिचर्ड फ़्लैनागन
प्रकाशित

ऑस्ट्रेलियाई लेखक रिचर्ड फ़्लैनागन को इस वर्ष का मैन बुकर पुरस्कार मिला है.

फ़्लैनागन को ये सम्मान उनके उपन्यास "द नैरो रोड टू द डीप नॉर्थ'' के लिए मिला है. उपन्यास, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी युद्ध बंदी शिविर में क़ैद एक ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर की कहानी के बारे में है.

53 वर्षीय फ्लैनागन के पिता जापानी युद्ध बंदी थे जिनकी मृत्यु 98 साल की उम्र में उपन्यास पूरे होने के एक दिन बाद हुई.

ब्रितानी लेखक हावर्ड जेकबसन
इमेज कैप्शन, ब्रितानी लेखक हावर्ड जेकबसन शॉर्टलिस्ट किए गए लेखकों में शामिल थे.

द रोड टू द डीप नॉर्थ रिचर्ड फ्लैनागन का छठा उपन्यास है.

ब्रिटेन का सबसे मशहूर साहित्य पुरस्कार जीतने वाले वे तीसरे ऑस्ट्रेलियाई लेखक हैं.

इससे पहले साल 1982 में थॉमस कीनेली और पीटर कैरी को दो बार, 1988 और 2001 में ये पुरस्कार मिल चुका है.

पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अन्य लेखकों में भारतीय मूल के ब्रितानी लेखक नील मुखर्जी और हॉवर्ड जेकबसन भी शामिल थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>