न्यूज़ अलर्ट: खट्टर लेंगे सीएम पद की शपथ

इमेज स्रोत, manohar lal facebook
भारत के हरियाणा राज्य में नई सरकार शपथ लेगी. हरियाणा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर सरकार बना रही है.
बीजेपी के मनोहर लाल खट्टर पंचकूला में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला क़दम क्या होगा इस पर रहेगी हमारी नज़र.
एनडीए सांसदों से मुलाकात

इमेज स्रोत, EPA
पत्रकारों से 'दिवाली मंगल मिलन' के बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों से मुलाक़ात करेंगे.
बताया जाता है कि गठबंधन के सांसद और नेता सरकार के पूर्ण बहुमत को देखते हुए अलग-थलग महसूस कर रहे हैं और इसी के मद्देनज़र प्रधानमंत्री उनसे मिल रहे हैं.
इस बैठक में प्रधानमंत्री गठबंधन के सहयोगियों की बातें सुनेंगे.

इमेज स्रोत, epa
बैठक में शिव सेना के सभी सांसद शिरकत करेंगे जिसके साथ बीजेपी महाराष्ट्र में फिर से गठबंधन करने के लिए प्रयासरत है.
अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमरीका में इबोला को लेकर सरगर्मियां जारी रहेंगी.
इबोला पीड़ित देश से लोगों का इलाज़ कर के लौटी नर्स के साथ ख़राब व्यवहार के बाद बाक़ी लोगों के साथ कैसा व्यवहार होता है अमरीकी हवाई अड्डों पर, यह देखने वाली बात होगी.

इमेज स्रोत, Reuters
इराक़ में इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों को कई जगहों से पीछे धकेला गया है लेकिन क्या कुर्द और इराक़ी सैनिक यह बढ़त बरकरार रख पाएंगे, इस पर भी रहेगी हमारी नज़र.
मिलियन मार्च
कश्मीर मुद्दे पर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए आज लंदन में मिलियन मार्च का आयोजन हो रहा है.
इसकी अगुवाई पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के पूर्व प्रधानमंत्री सुल्तान महमूद चौधरी कर रहे हैं.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="www.twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























