नासा सेंटर पर अमरीकी रॉकेट में धमाका

इमेज स्रोत, AP
अमरीका का एक मानवरहित रॉकेट एंटारेस लॉन्च होने के कुछ सेकंड बाद ही धमाके के साथ नष्ट हो गया.
इस रॉकेट को अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वर्जीनिया स्थित वॉलॉप्स फ्लाइस फ़ैसिलिटी से लॉन्च किया गया था.
नासा ने हादसे में किसी के हताहत होने से इनकार किया है.
ऑर्बिटल साइंस कॉर्पोरेशन का यह रॉकेट चौदह मंज़िला था और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रह रहे छह अंतरिक्ष यात्रियों के लिए क़रीब 2200 किलो सामग्री ले जा रहा था.
हादसे के तुरंत बाद एक उद्घोषक ने कहा, "पेड ज़ीरो ए पर एक हादसा हो गया है. हमने ओआरबी 3 यान को खो दिया है. अब हम एंटारेस सीआरएस मिशन का आपात प्लान लागू करने जा रहे हैं. अभी ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नुक़सान सिर्फ़ लॉन्चिंग साइट तक ही सीमित है."
वजह

इमेज स्रोत, AP
इस मानवरहित रॉकेट में ख़राबी के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है.
इस रॉकेट को सोमवार को लॉन्च किया जाना था लेकिन नज़दीकी समुद्र में एक नाव आ जाने के कारण इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई थी.
बीबीसी विज्ञान संवाददाता जोनॉथन एमोस के मुताबिक इससे अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद वैज्ञानिकों के लिए तुरंत रसद की कमी का कोई ख़तरा नहीं है.
यह धमाका ऑर्बिटल साइंस कॉर्पोरेशन और उसके एंटारेस रॉकेट को बहुउद्देश्यीय, वाणिज्यिक लॉन्चर के रूप में पेश करने के प्रयासों के लिए बड़ा झटका है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























