फिर से खुला वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर फिर बना
प्रकाशित

13 साल पहले 11 सितंबर को न्यूयॉर्क में हुए हमले का निशाना बनी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बिल्डिंग को फिर से काम काज के लिए खोल दिया गया है.

इस 104 मंज़िला इमारत को व्यापार जगत के लिए खोल दिया गया है. पब्लिशिंग कंपनी कोन्डे नास्ट के कर्मचारी इस इमारत में काम करना शुरू कर रहे है. कंपनी के लगभग 170 कर्मचारी इसी सप्ताह इस भवन मे काम करने लगेंगे.

इस गगनचुंबी इमारत को फिर से बनाने में 8 साल लगे और अब ये इमारत अमरीका की सबसे ऊंची इमारत है.

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर फिर बना

इस इमारत का 60 प्रतिशत हिस्सा किराए पर दिया गया है और सरकार ने 2,75,000 वर्ग फ़ीट लेने का क़रार किया है.

पुनर्निमित जगह के मालिक पॉर्ट अथॉरिटी के कार्यकारी निदेशक पैटरिक फ़ोरे का कहना हैं, ''न्यूयॉर्क शहर की गगनचुंबी इमारत फिर से खड़ी हो गई है''

541 मीटर ऊंची आसमान छूती ये इमारत पुरानी इमारत के बीच में बनाई गई है. इस बिल्डिंग में पुरानी इमारत की याद में बनाए स्मारक और संग्रहालय को भी जगह दी गई है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>