वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की 69वीं मंजिल पर फंसे

इमेज स्रोत, EPA
अमरीका के न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की 69वीं मंजिल दो कर्मचारी ढाई घंटे तक फंसे रहे.
ये दोनों कर्मचारी इमारत की खिड़की साफ कर रहे थे तभी उनकी ट्रॉली फंस गई.
घटना के वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कर्मचारियों को निकालने के लिए वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की एक खिड़की का शीशा तोड़ना पड़ा.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक जब ट्रॉली छत की ओर वापस लौट रही थी तभी रस्सी टूट जाने से वह 75 डिग्री झुक गई. दोनों कर्मचारी उस समय ट्रॉली में मौजूद थे.
<link type="page"><caption> न्यूयॉर्क</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/science/2010/07/100715_mothers_wtc_depression_sj.shtml" platform="highweb"/></link> अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने <bold>बीबीसी</bold> से कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिए जाने की पुष्टि की है.
प्रवक्ता के अनुसार देश की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में ये बचाव अभियान ढाई घंटे तक चला.

इमेज स्रोत, AP
श्रमिक संगठन अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि बचाए गए कर्मचारी जुआन लोपेज पिछले पांच सालों से और गेरार्ड मैकइनिने 14 सालों से यह काम करे रहे हैं.
वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की 1,776 फुट ऊंची इमारत को पिछले हफ्ते कारोबार के लिए खोला गया था. 'कोंड नेस्ट' पब्लिशिंग कंपनी के 3,000 कर्मचारियों ने यहां शिफ्ट किए गए दफ्तर में आना शुरू किया.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























