गॉर्डन ब्राउन लेंगे राजनीति से संन्यास

इमेज स्रोत, Getty
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है. वो लगभग तीन दशक तक संसद में लेबर पार्टी के सदस्य रहे हैं.
ब्राउन अगले साल होने वाले ब्रितानी आम चुनावों में उम्मीदवार नहीं होंगे.
उन्होंने स्कॉटलैंट में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि राजनीति उनके लिए जनसेवा का माध्यम रही है और फाइफ में अपने संसदीय क्षेत्र किर्ककेडली और कॉडनबीथ का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात है.

इमेज स्रोत, AFP
ब्राउन लगभग दस साल तक ब्रिटेन के वित्त मंत्री रहे और तीन साल देश के प्रधानमंत्री. लेकिन 2010 में संसदीय चुनावों में उनकी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा.
लेबर पार्टी के मौजूदा नेता एड मिलिबैंड ने कहा है कि ब्राउन की विरासत में न्यूनत वेतन निर्धारित करना, स्कॉटलैंड की आजादी के जनमतसंग्रह के दौरान ब्रिटेन को संरक्षित रखना और बैंकिंग संकट के दौरान विश्व की वित्तीय प्रणाली को बचाने में मदद करना शामिल हैं.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें.</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>





















