हर दिन 34 किलोमीटर चलने वाला आदमी

जेम्स रॉबर्टसन
प्रकाशित

क्या कोई व्यक्ति काम करने के लिए रोज दो चार नहीं बल्कि 34 किलोमीटर पैदल चल सकता है.

लेकिन अमरीका में एक व्यक्ति के रोज़मर्रे के काम का यह हिस्सा है. जब इस व्यक्ति की कहानी अख़बार में प्रकाशित हुई तो लोगों को उतनी ही हैरानी हुई, जितनी आप को हो रही होगी.

ख़बर छपने के बाद इस व्यक्ति को इंटरनेट पर दान देने की होड़ शुरू हो गई है.

अमरीका के डेट्रॉयट शहर के बाशिंदे 56 वर्षीय जेम्स रॉबर्टसन 34 किलोमीटर पैदल चलकर रोचेस्टर हिल्स में एक फैक्ट्री में काम करने जाते हैं.

वो घर से फैक्ट्री की दूरी का एक हिस्सा तो बस से तय करते हैं, लेकिन बाकी की दूरी पैदल ही तय करते हैं.

रविवार को 'द डेट्रॉयट फ्री प्रेस' में उनकी कहानी छपी थी.

पेशकश

इवान लीडी और जेम्स रॉबर्टसन

उनकी यह कहानी जानने के बाद उनको मदद करने वालों का तांता लग गया है. उन्हें मुफ़्त कार तक देने की पेशकश की गई है.

वेन स्टेट यूनिवर्सिटी के 19 वर्षीय छात्र इवान लीडी ने जब उनकी कहानी पढ़ी तो उन्होंने 'गो फंड मी' नाम से ऑनलाइन एक साइट शुरू की.

उनका मकसद था 5,000 डॉलर जमा करना, लेकिन मंगलवार तक वे और दूसरे लोग मिलकर 1 लाख 30 हज़ार डॉलर (क़रीब 80 लाख रुपए) से अधिक जुटा लिए हैं.

रॉबर्टसन का कहना है कि वे अचरज में है कि बिल्कुल अजनबी लोग उनके प्रति इतने दयालु हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>