कोस्टा कॉनकॉर्डिया: कैप्टन को 16 साल की सज़ा

क्रूज़ कोस्टा कॉनकॉर्डिया
प्रकाशित

इटली के तट पर तीन साल पहले डूबे जहाज कोस्टा कॉनकॉर्डिया के कैप्टन फ़्रांचेस्को स्केटीनो को अदालत ने हत्या का दोषी पाया है और 16 वर्ष क़ैद की सज़ा सुनाई है.

कोस्टा कॉनकॉर्डिया इटली के द्वीप गिगलियो में चट्टानों से टकराने के बाद डूबा था जिससे उसमें सवार 32 लोग मारे गए थे.

'बलि का बकरा'

फ़्रांचेस्को स्केटीनो

कप्तान फ़्रांचेस्को स्केटीनो पर आरोप था कि वे जहाज़ को तट के बहुत नज़दीक ले आए थे और दुर्घटना होने पर चालक दल के सदस्यों के साथ यात्रियों को जहाज़ पर छोड़कर भाग गए थे.

फ़्रांचेस्को स्केटीनो ने इन आरोपों से ये कहते हुए इनकार किया था कि उन्हें इस मामले में बलि का बकरा बनाया गया है.

फ़्रांचेस्को के ख़िलाफ़ मुक़दमे की सुनवाई 19 महीने तक चली.

उनके वक़ीलों का तर्क था कि जहाज का डूबना चालक दल की सामूहिक विफलता थी और उन्हें भी इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराना चाहिए.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>