रूस का अंतरिक्ष यान हुआ 'अनियंत्रित'

प्रकाशित

एक अनाम अधिकारी ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को सामान की आपूर्ति करने वाला रूस का एक अंतरिक्ष यान नियंत्रण से बाहर हो गया है और धरती की ओर बढ़ सकता है.

मानवरहित कार्गोशिप को मंगलवार को कज़ाख़स्तान से छोड़ा गया था, लेकिन कुछ ही देर बार इस यान से संपर्क टूट गया.

रूस की समाचार एजेंसी तास की ख़बरों के अनुसार एम-27 एम बेकाबू हो गया है और अनियंत्रित घुमाव के साथ परिक्रमा कर रहा है.

वैज्ञानिक इसे नियंत्रित करने की फिर कोशिश कर सकते हैं, लेकिन इसके पृथ्वी के वातावरण में फिर से प्रवेश करने की संभावना है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>