काबुल: बम धमाके में पांच की मौत, कई घायल

काबुल
प्रकाशित

अफग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बम धमाका हुआ जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए हैं.

काबुल में एक हफ्ते के भीतर ये तीसरा बड़ा हमला है.

काबुल में मौजूद बीबीसी संवाददाता डेविड लोइन के मुताबिक ये धमाका न्याय मंत्रालय की कार पार्किंग के पास हुआ.

धमाके के वक्त आसपास की सड़कों पर काफी लोग थे क्योंकि ये सरकारी कर्मचारियों के घर लौटने का वक्त था.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, धमाका इतना ज़ोरदार था कि उसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई पड़ी.

सरकार के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि पार्किग में विस्फोटकों से लदी कार खड़ी थी जिसमें धमाका किया गया.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि ये हमले तालिबान की रणनीति प्रतीत हो रहे हैं और हो सकता है कि तालिबान संभावित बातचीत से पहले सरकार पर दबाव बनाने का कोशिश कर रहे हों.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>