आईएस के खिलाफ़ इराकी कार्रवाई शुरू

प्रकाशित

इराकी सेनाओं ने अनबार प्रांत से इस्लामिक स्टेट को बाहर निकालने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये घोषणा शिया लड़ाकों के एक गुट पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन (अल-हशद अल-शाबी) के एक प्रवक्ता ने की.

इराकी सेनाओं के पीछे हट जाने के कुछ समय बाद ही अनबार पर इस्लामिक स्टेट का कब्ज़ा हो गया था.

पॉपुलर मोबलाइज़ेशन

उसी वक्त से ही जवाबी कार्रवाई के लिए सरकारी <link type="page"><caption> सेनाएं</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2015/05/150524_carter_iraq_sdp.shtml" platform="highweb"/></link> इकट्ठा होनी शुरू हो गई थीं. सरकार के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में रमादी के पूर्व में उसके हाथ कुछ सफ़लता लगी है.

मंगलवार को <link type="page"><caption> रमादी</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2015/05/150523_iraq_ramadi_fight_is_pp.shtml" platform="highweb"/></link> के दक्षिण और पश्चिम से लड़ाई की खबरें सामने आई थीं. इराकी सेनाओं ने शहर को जाने वाली सप्लाई को काटने की कोशिश की थी.

अमरीका

इराकी सेना

अमरीका ने इराकी सेना की जवाबी कार्रवाई का स्वागत किया है लेकिन अमरीका लड़ाई में शिया लड़ाकों की प्रमुख भूमिका को लेकर बेचैन है क्योंकि कई शिया लड़ाके ईरान समर्थित हैं.

इस्लामिक स्टेट के कब्ज़े वाला <link type="page"><caption> रमादी</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2015/05/150525_iraq_ramadi_ash_carter_sp.shtml" platform="highweb"/></link> का इलाका बग़दाद से 100 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है. इस इलाके में सुन्नी बहुमत में हैं.

अमरीका ने इराक की सरकार से आग्रह किया था कि अनबार में शिया लड़ाकों को न भेजें ताकि अनबार के सुन्नी जेहादियों का समर्थन न करने लग जाएं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>