रियाद पर स्कड मिसाइल, यमन में धमाका

सना में कार बम धमाका
प्रकाशित

यमन की राजधानी सना में हुए एक कार बम धमाके में 30 लोग घायल हो गए हैं.

हमला एक सैन्य अस्पताल के पास हुआ.

समाचार एजेंसी एपी का कहना है कि बम के निशाने पर हूती नेता थे जबकि समाचार एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि शोक मना रहे लोगों के समूह पर हमला हुआ है और 28 लोग घायल हैं.

यमन में हूती विद्रोही
इमेज कैप्शन, पिछले साल सितंबर में हूती विद्रोहियों ने सना पर क़ब्ज़ा कर लिया था.

इस्लामिक स्टेट ने एक ऑनलाइन बयान जारी कर इस हमले की ज़िम्मेदारी लेते हुए कहा है कि सना में उससे जुड़े एक समूह ने ये हमला किया है.

यमन में निर्वासित राष्ट्रपति अब्दुर्रब्बू हादी के समर्थकों और हूती विद्रोहियों के बीच कई महीनों से संघर्ष चल रहा है.

सऊदी अरब के नेतृत्व में अरब गठबंधन हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ हवाई हमले भी कर रहा है जिनमें नागरिकों को भारी नुक़सान हुआ है.

स्कड मिसाइल हमला

स्कड मिसाइल
इमेज कैप्शन, हूतियों ने सऊदी अरब पर एक और स्कड मिसाइल दागने का दावा किया.

दूसरी ओर सोमवार को हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के रियाद प्रांत के भीतर एक सैन्य अड्डे पर स्कड मिसाइल से हमला करने का दावा किया है.

यदि इसकी पुष्टि हो जाती है दो यह सऊदी अरब पर हूतियों का दूसरा स्कड मिसाइल हमला होगा.

इसी महीने दाग़ी गई एक स्कड मिसाइल को सऊदी अरब ने मार गिराया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>