फिर खुला 'हमले का शिकार' वेस्टगेट मॉल

प्रकाशित

कीनिया की राजधानी नैरोबी में वेस्टगेट शॉपिंग मॉल को लोगों के लिए दोबारा खोल दिया गया है.

वेस्टगेट शॉपिंग मॉल पर दो साल पहले सोमाली चरमपंथी गुट ने हमला किया था जिसमें 67 लोग मारे गए थे.

शनिवार को इस मॉल के बाहर लोगों की कतार लग गई.

इस मॉल की करीब आधी दुकानों को फिर से बनाया गया है.

यहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे और मॉल में प्रवेश करने से पहले लोगों की सुरक्षा जांच की जा रही थी.

शहर के गवर्नर इवेन्स किदेरो का कहना था, ''22 महीने पहले कीनिया के इतिहास का ये सबसे दुखद दिन था. हमने इसका शोक मनाया था, हम रोए थे लेकिन अब वेस्टगेट फिर से खुल रहा है.''

अगले हफ्ते अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा कीनिया का दौरा करेंगे.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>