काबुल: सैनिक छावनी के पास धमाका, 8 की मौत

काबुल में बम धमाके से तबाह हुए मकान
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार तड़के हुए ज़बरदस्त बम धमाके में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई.

कम से कम 400 लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हुए हैं.

'आत्मघाती हमला'

काबुल में धमाका, 128 ज़ख़्मी

काबुल के पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान रहीमी ने बीबीसी से कहा कि समझा जाता है कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे ट्रक को सैनिक छावनी के पास उड़ा दिया.

रहीमी ने कहा कि मारे जाने वालों में ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है.

निेशाने पर सेना?

काबुल धमाके के बाद तबाह मकान

यह वारदात काबुल के शाह शाहिद इलाके में हुई. धमाके से सेना की छावनी की चहारदीवारी ढह गईं. इसके अलावा दुकानें और मकान भी तबाह हो गए हैं.

धमाका इतना ज़बरदस्त था कि शहर के दूसरे इलाक़े में भी इसकी आवाज़ सुनाई दी.

अबतक किसी ने इस धमाके की ज़िम्मेदार नहीं ली है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>