पाक: धमाके में पंजाब के गृह मंत्री की मौत

शुजा ख़ानज़ादा
प्रकाशित

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि एक संदिग्ध आत्मघाती हमले में पंजाब प्रांत के गृह मंत्री शुज़ा ख़ानज़ादा की मौत हो गई है.

गृह मंत्री शूजा ख़ानज़ादा के राजनीतिक दफ़्तर पर हुए इस हमले में कम से कम छह अन्य लोग भी मारे गए हैं.

ख़ानज़ादा चरमपंथी गुटों के ख़िलाफ़ अभियान में ख़ासे सक्रिय रहे हैं और पिछले महीने उन्होंने घोषणा की थी कि पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-झांगवी के नेता को मार दिया है.

रावलपिंडी के पुलिस अधिकारी वसाल फ़ख़्र सुल्तान राजा ने बीबीसी को बताया कि गृह मंत्री के दफ़्तर पर धमाका होने से घर की छत गिर गई.

उनके मुताबिक अटक के शादीख़ान गांव में शूजा ख़ानज़ादा के डेरे में जिस वक़्त धमाका हुआ उस वक़्त वहां बैठक हो रही थी और बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे.

सरकारी मीडिया के मुताबिक धमाके के वक़्त वहां 50 लोग मौजूद थे.

घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर मौक़े पर भेजे गए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>