ख़ुफ़िया एजेंसी के लिए काम करते थे फ़ोरसाईथ

फ़्रेड्रिक फ़ोर्साइथ
प्रकाशित

जासूसी नॉवल लिखने वाले मशहूर ब्रितानी लेखक फ़्रेडरिक फोरसाईथ ने स्वीकार किया है कि वे ब्रितानी जासूसी संस्था एमआई6 के लिए काम करते थे.

फ़ोरसाईथ ने माना है कि उन्होंने बीस साल तक एम16 के साथ काम किया लेकिन अपनी सेवाओं के लिए पैसे नहीं लिए.

उन्होंने ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने 60 के दशक के अंतिम सालों में नाइजीरियाई गृह युद्ध के दौरान जानकारियां जुटाई थीं.

इसके बाद उन्होंने पूर्वी जर्मनी और दक्षिण अफ़्रीका में जासूसी की.

लेखक ने कहा कि जानकारियों के बदले में एमआई6 की तरफ़ से उन्हें अपने उपन्यासों के लिए शोध करने में मदद मिली.

फ़ोरसाईथ की हाल ही में प्रकाशित जीवनी में ये जानकारियां सार्वजनिक की गई हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और<link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>