मुल्तान में बड़ा धमाका, 10 की मौत

मुल्तान में बम धमाका
इमेज कैप्शन, बीबीसी संवाददाता अदील अकरम के मुताबिक धमाका मुल्तान के वेहाड़ी चौक में हुआ है.
प्रकाशित

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में हुए एक बड़े धमाके में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हैं.

हालांकि मुल्तान के निशतर अस्पताल के अधिकारियों ने बीबीसी को बताया है कि सात लोगों को मुर्दा लाया गया था और तेरह घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ा है.

अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक़ 60 से ज़्यादा घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से कई की हालत नाज़ुक है.

मुल्तान में धमाका
इमेज कैप्शन, धमाका बस अड्डे के नज़दीक एक वाहन में हुआ है.

मुल्तान ज़िले के अधिकारियों ने आम लोगों से रक्तदान की अपील की है.

पुलिस अधीक्षक ख़ालिद रऊफ़ का कहना है कि बम वाला बैग या तो गाड़ी में रखा जा चुका था या रखा जा रहा था. धमाका इतना ज़बरदस्त था कि सड़क में लगभग दो फ़िट का गड्ढा हो गया.

पुलिस प्रवक्ता तारिक़ मसूद का कहना है कि अभी किसी नतीजे पर पहुँचना जल्दबाज़ी होगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>