भूकंप: मृतकों की संख्या 350 से अधिक

प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में सोमवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 350 हो गई है और अनेक घायल लोगों को अब भी अस्पतालों में पहुँचाया जा रहा है.

इस क्षेत्र में 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद ज़्यादा लोग पाकिस्तान में मरे हैं और तक़रीबन 2,000 लोग घायल हैं.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ उत्तर-पश्चिमी शांगला ज़िले में पहुँचे हैं जहाँ 50 लोग मरे हैं. उनका कहना है कि पाकिस्तान प्रभावित लोगों को बचाने में सक्षम है.

पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर सहायताकर्मी भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. वहां हज़ारों लोगों ने जमा देने वाली सर्दी में खुले में रात गुज़ारी.

उन्हें ये डर था कि कहीं भूकंप दोबार न आ जाए.

मिंगोरा शहर में अनेक ऐसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनके हाथ या पैर टूट गए हैं.

उधर पाकिस्तान का बहुत सारे प्रभावित क्षेत्र पर तालिबान का कब्ज़ा है और शबरों के मुताबिक तालिबान ने भी राहत संस्थाओं से अनुरोध किया है कि वो उन इलाक़ों को राहत सामग्री से महरूम न रखें. तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा है कि तालिबान लड़ाकों को पीड़ितों की मदद करने का हुक़्म दिया गया है.

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि काराकोरम श्रंखला की गलेशियरों को नुक़सान पहुंचा है जिससे अचानक बाढ़ आने का ख़तरा है.

भूकंप के बाद हुए भूस्खलन की वजह से आवाजाही और संचार माध्यमों को नुक़सान पहुंचा है.

उधर अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ घनी ने लोगों से अपील की है कि वो प्रभावित क्षेत्रों में एक दूसरे की मदद करें.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए<link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>