भूकंप का ख़ौफ़, हाई हील पर रोक

2009 में इटली के ला कीला प्रांत में भूकंप आया था जिसमें 309 लोग मारे गए थे
इमेज कैप्शन, 2009 में इटली के ला कीला प्रांत में भूकंप आया था जिसमें 309 लोग मारे गए थे
प्रकाशित

इटली के एक स्कूल में ऊंची हील वाली सैंडल पहनने पर रोक लगा दी गई है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक़ ऐसा इसलिए किया गया ताकि भूकंप के हालत में स्कूल की इमारत को तेज़ी से खाली करवाया जा सके.

एंसा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़ यह नया नियम छात्रों और कर्मचारियों पर लागू किया गया है.

ये रोक चार सेंटीमीटर से ऊंची हील पहनने पर लगाई गई है.

स्कूल भूकंप सक्रिय प्रांत ला कीला के शहर एवेज़्जानो में है.

हाई हील

स्कलू ने कील और फ्लिप फ्लॉप चप्पलों को भी पहन कर आने पर रोक लगा दी है.

यह फ़ैसला एक टीम की चप्पलों-जूतों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं की समीक्षा के बाद लिया गया है.

हेडटीचर अन्ना एमांजी ने न्यूज़ एजेंसी से कहा, यह क़दम किसी कड़ी कार्रवाई के तहत नहीं उठाया गया है. यह छात्रों को उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में रोकथाम के प्रति शिक्षित करने के लिए जरूरी था.

हालांकि स्कूल के कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा क़दम लेने की जरूरत नहीं थी.

एक टीचर ने कहा, "मैं कभी भी हील पहन कर स्कूल नहीं आती हूं लेकिन मुझे लगता है कि यह वाकई में एक ग़ैर-जरूरी कदम है. "

2009 में इस इलाके में भूकंप आया था जिसमें 309 लोग मारे गए थे और 10,000 के करीब इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>