एक शख़्स जिसने अपनी मौत की कहानी ख़ुद लिखी

इमेज स्रोत, Reuters
अमरीका के एक पुलिस अधिकारी की कथित हत्या के बाद मामले की ज़ोर-शोर से छानबीन की गई तो एक दिलचस्प ख़ुलासा हुआ.
उस पुलिस अधिकारी की हत्या नहीं की गई थी बल्कि यह ख़ुदकुशी का मामला था. ड्यूटी के दौरान हुई हत्या की ख़बर से उस पुलिस अधिकारी को 'हीरो' जैसा सम्मान मिला था.
पुलिस अधिकारी के अंतिम संस्कार में क़रीब एक हज़ार पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया था.
पुलिस अधिकारी ने इस वारदात से पहले संदेश भेजा था कि वह तीन संदिग्धों का पीछा कर रहे हैं. बाद में वह मृत पाए गए, उन्हें गोलियां लगी थीं.

इमेज स्रोत, AP
उनकी मौत के बाद अपराधी को ढूंढने के लिए तीन लाख डॉलर से ज़्यादा बजट का अभियान शुरू किया गया.
जांचकर्ताओं का कहना है कि यह एक चाल थी जिसे ख़ुद उस पुलिस अधिकारी ने अंजाम दिया था. जांचकर्ताओं के अनुसार वह कई सालों से सार्वजनिक पूंजी का ग़बन कर रहे थे और इसका ख़ुलासा होने ही वाला था.
हालांकि पुलिस अधिकारी के परिवार ने जांचकर्ताओं की बात को ख़ारिज करते हुए कहा है कि वह ख़ुदकुशी करने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकते थे.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























