बुगाति की कार ही नहीं, अब स्पोर्ट्स यॉट भी

    • Author, डेविड के. गिब्सन
    • पदनाम, बीबीसी ऑटो
  • प्रकाशित

दुनिया भर में अपनी स्पोर्ट्स कार के लिए मशहूर बुगाती ने अब अपने फैन्स के लिए यॉट बनाने में भी दिलचस्पी ली है.

बुगाती की इस ख़ास यॉट के लिए आपको करीब 35 लाख डॉलर (करीब 23 करोड़ रुपये) खर्च करने होंगे.

बुगाती ने इसे तैयार करने के लिए मोटर यॉट बनाने वाली शिपबिल्डिंग कंपनी पाल्मर जॉन्सन से साझेदारी की और उसे स्पोर्ट्स यॉट बनाने को कहा है.

ये स्पोर्ट्स यॉट 42 से 88 फ़ीट लंबी होंगी. इसमें किनारों पर ख़ास नीले रंग की मोर्ट ओक लकड़ी इस्तेमाल होती है और इस यॉट का तल कार्बन फ़ाइबर के इस्तेमाल से तैयार होता है. इसमें ऊपर और नीचे सैलून बना होगा.

नीचे के सैलून में चार मेहमानों के ठहरने का इंतज़ाम होगा. इसके अलावा एक बीयर बार भी मौजूद होगा.

ये कोई पहला मौका नहीं है जब बुगाति ने यॉट के बाज़ार में क़दम रखा है. इसके संस्थापक इटोरे बुगाति ने ही 1930 में रेसिंग बोट और यॉट का डिज़ाइन तैयार किया था.

वे जब अपनी कंपनी की सबसे आयकॉनिक कार का डिज़ाइन तैयार कर रहे थे तभी उन्होंने बोट और यॉट के डिज़ाइन तैयार किए थे.

उन्होंने उन नावों के डिज़ाइन का नाम अपनी बेटी के निकनेम निनेट के नाम पर रखा था. अब इन स्पोर्ट्स यॉट का यही नाम रख गया है.

पाल्मर जॉनसन निनेट काफी हद तक बुगाति की ख़ास कार टाइप 57 अटलांटिक की तरह नज़र आती है, लेकिन दूसरी ओर यह काफी हद तक बुगाति की वेयरॉन से भी काफी मिलती जुलती है.

इसके अलावा इसमें तकनीकी पक्ष का भी ख़्याल रखा गया है और काफ़ी हल्के तत्वों का इस्तेमाल किया गया है. इसके इंटीरियर का भी ख़्याल रखा गया है.

इस यॉट की स्पीड 38 नॉट होगी, जो बुगाति की कार के हिसाब से देखें तो उसकी स्पीड से 200 मील प्रति घंटे कम है.

अगर आप बुगाति की इस यॉट को खरीदना चाहते हैं तो ये ऑर्डर देने के एक साल बाद आपको मिलेगी.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में मूल <link type="page"><caption> लेख यहाँ </caption><url href="http://www.bbc.com/autos/story/20151207-with-niniette-bugatti-goes-boating" platform="highweb"/></link>पढ़ें जो <link type="page"><caption> बीबीसी ऑटोस</caption><url href="http://www.bbc.com/autos" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>