360 किलो और 15 फीट लंबा वो घड़ियाल

प्रकाशित

अमरीका के फ्लोरिडा में एक शिकारी ने 360 किलो वज़नी और 15 फीट लंबे दैत्याकार घड़ियाल को मार गिराया है.

पेशेवर शिकारी ली लाइटसे ने बीबीसी को बताया कि यह भीमकाय घड़ियाल उनके कृषि फार्म के मवेशियों को लगातार अपना आहार बना रहा था.

ली के अनुसार उन्हें और शिकारी गाइड बलैक गोडविन को मवेशियों के तालाब के निरीक्षण के दौरान पता चला कि यह दैत्याकार घड़ियाल उनके मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है.

इसके बाद हम दोनों ने बाक़ायदा योजना बनाकर इसका शिकार करने की ठानी. हमने लगभग बीस फीट की दूरी से इस घड़ियाल का शिकार किया.

मेरे अठ्ठारह वर्ष के कैरियर का यह सबसे बड़ा और भयावह 'शिकार' था.

यह जानवर काफी लंबा-चौड़ा था. मुझे इस बात को लेकर कोई ख़ास अचरज नहीं होता है कि ऐसे जीवों भी धरती पर पाए जाते हैं.

ली ने तय किया है कि इस भीमकाय घड़ियाल की खाल में भूस भरवा कर रखेंगे और इसके मांस को वह दान कर देंगे.

पिछले दो दशकों के दौरान शिकारी होने के नाते हमारा ऐसे कई दैत्याकार जन्तुओं से पाला पड़ा है.

हां इससे पहले के बाकी सब इसकी तुलना कुछ छोटे जरूर थे. हमनें इसका शिकार इसलिए किया क्योंकि यह हमारे मवेशियों के लिए बड़ा ख़तरा बन गया था.

ली ने इससे पहले तेरह फीट लंबे घड़ियाल का शिकार किया था. अमूमन इतने भीमकाय घड़ियाल के शिकार का मौका वर्ष में एक ही बार मिलता है.

ली ने घड़ियालों, जंगली सुअर और टर्की पक्षी के शिकार करने की कंपनी बना रखी है.

पेशेवर शिकारी ली तेरह फीट से अधिक लंबे घड़ियाल के शिकार के लिए दस हज़ार डॉलर फीस लेते हैं और दस से बारह फीट लंबे घड़ियाल के शिकार के वह 4,500 डॉलर चॉर्ज करते हैं.

ली के मुताबिक वह इन जानवरों के शिकार के दौरान यह ध्यान रखते हैं कि जानवर को कोई चोट न आए और उसे कम से कम कष्ट सहना पड़े.

ली 1988 से लेकर अब तक लगभग पांच हज़ार घड़ियालों का शिकार कर चुके हैं. अमरीका का दक्षिण फ्लोरिडा दुनियाभर में एकमात्र वह जगह है जहां नदी, तालाब और दलदलों में घड़ियाल और मगरमच्छ के पाए जाते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)