बग़दाद: प्रधानमंत्री के दफ़्तर में घुसे प्रदर्शनकारी

इमेज स्रोत, Reuters
इराक़ की राजधानी बग़दाद स्थित कड़ी सुरक्षा वाले ग्रीन ज़ोन में शिया प्रदर्शनकारी घुस गए जिन्हें खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले दाग़े.
इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. बग़दाद में एक महीने में दूसरा मौक़ है जब शिया प्रदर्शनकारी ग्रीन ज़ोन में दाख़िल हुए हैं.

इमेज स्रोत, Reuters
प्रदर्शनकारियों में अधिकतर लोग मौलवी मुक्तदा अल सद्र के समर्थक थे जो भ्रष्टाचार से निपटने में देरी और सुरक्षा मुहैया कराने में विफलता से नाराज़ थे.
प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी के दफ़्तर पर भी धावा बोला.

इमेज स्रोत, AFP
सरकारी टेलीविज़न की ख़बरों के मुताबिक़, बग़दाद में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है.
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार सुधारों की राह में सुस्त पड़ गई है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





















