अमरीकी दल पाकिस्तान में, बात भरोसे की

इमेज स्रोत, AP
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के विशेष सहायक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद में पाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाक़ात कर रहा है.
अमरीकी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार की सुबह इस्लामाबाद पहुँचा है, जिसे बलूचिस्तान प्रांत में ड्रोन हमले के बाद दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.
अमरीकी प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रपति बराक ओबामा के विशेष सहायक डॉक्टर पीटर लिवाय के अलावा पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के लिए विशेष दूत रिचर्ड ओल्सन भी शामिल हैं.

इमेज स्रोत, Reuters
प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के सलाहकार मंत्री सरताज अज़ीज़ से मुलाक़ात कर रहा है. इस प्रतिनिधिमंडल में इस्लामाबाद में तैनात अमेरिकी राजदूत डेविड हेल भी शामिल हैं. अमरीकी प्रतिनिधिमंडल सैन्य नेतृत्व से भी मुलाक़ात करेगा.
इन बैठकों में अमेरिकी ड्रोन हमले के बाद पैदा होने वाली स्थिति पर चर्चा की जाएगी.
रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक़ सरताज अज़ीज़ कहना है कि वह अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को होने वाली बैठक में पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले का विरोध करेंगे.

इमेज स्रोत, AFP
उन्होंने एक बार फिर पाकिस्तान का रुख दोहराते हुए कहा कि ड्रोन हमले पाकिस्तान की संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन है.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 21 मई को हुए ड्रोन हमले में तालिबान नेता मुल्ला मंसूर अख्तर को निशाना बनाया गया था, जो ईरान से पाकिस्तान में दाखिल हुए थे.
सरताज अज़ीज़ ने कहा है कि 21 मई को अमरीकी ड्रोन हमले से पाकिस्तान और अमरीका के संबंधों में भरोसे को नुकसान पहुँचा है.
सरताज अज़ीज़ का ये भी कहना है कि मुल्ला मंसूर अख़्तर की मौत से अफ़गान शांति प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है और इस घटना का असर दूरगामी होगा.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार अमरीकी प्रतिनिधिमंडल उच्च सैन्य नेतृत्व से भी मुलाक़ात भी करेगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहाँ क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

























