पाकिस्तान के कोहाट में धमाका, 12 मरे

फाइल फोटो
इमेज कैप्शन, कोहाट में कुछ ही महीनों पहले भी एक धमाका हुआ था.
    • Author, हफ़ीज़ चाचड़
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी संवाददाता, इस्लामाबाद
  • प्रकाशित

पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत में अधिकारियों का कहना है कि एक आत्मघाती हलमे में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं.

कोहाट पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी नईम ख़ान ने बीबीबी को बताया कि यह धमाका कोहाट के बस स्टैंड पर हुआ है. यह एक आत्मघाती हमला है और इस में 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.

उन्होंने बताया कि उस बस स्टेंड को निशाना बनाया गया है जहाँ से यात्री गाड़ियाँ औरकज़ई एजेंसी और कुर्रम एजेंसी को जाती हैं.

इस धमाके के बाद राहत कार्य जारी है और सुरक्षाबलों ने इलाक़े को घेर लिया है और किसी को जाने की अनुमति नहीं है.

ग़ौरतलब है कि कोहाट के जिस स्थान में धमाका हुआ है वह शहर के केंद्र में है और वहाँ हर समय लोगों की भीड़ होती है.

इस साल सितंबर में भी कोहाट की पुलिस के मुख्यालय को निशाना बनाया गया था जिस में 17 लोग मारे गए थे.