युवक के ख़िलाफ़ ओबामा की हत्या के प्रयास का मुक़दमा

प्रकाशित

अमरीका में सरकार ने एक युवक के ख़िलाफ़ राष्ट्रपति बराक ओबामा की हत्या के प्रयास का मुक़दमा दर्ज करने का फ़ैसला किया है.

इस व्यक्ति ने गत वर्ष नवंबर में राष्ट्रपति निवास व्हाइट हाउस पर गोलीबारी की थी.

21 वर्षीय ओर्टेगा हरनांडिस ख़ुद को आधुनिक ईसा मसीह बताता है.

लेकिन डॉक्टर की इस रिपोर्ट के बाद कि यह युवह मानसिक रूप से स्वस्थ्य है और इस पर मुक़दमा चलाया जा सकता है, अधिकारियों ने उसके ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाने का फ़ैसला किया है.

गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ था और उस दिन ओबामा कैलिफ़ोर्निया में थे.