ब्रिटेन में तीन मुसलमान समलैंगिकों के ख़िलाफ़ नफ़रत फ़ैलाने के दोषी
प्रकाशित
ब्रिटेन में एक अदालत ने तीन मुसलमानों को समलैंगिकों के ख़िलाफ़ नफ़रत फ़ैलाने के लिए दोषी पाया है.
इन व्यक्तियों ने एक मस्जिद के बाहर पर्चियाँ बांटी थीं जिनमें इस्लामी धार्मिक सामग्री का हवाला देते हुए समलैंगिकों को मृत्यु दंड दिए जाने की वकालत की गई थी.
ब्रिटेन में लिंग के आधार पर नफ़रत फ़ैलाना जुर्म है.
उम्मीद है कि इन तीन व्यक्तियों को अगले महीने सज़ा सुनाई जाएगी.





















