अफ्रीका कप-सेनेगल और लीबिया हारे

प्रकाशित

अफ्रीका में हो रहे फुटबॉल कप ऑफ नेशंस के पहले ही मैच में बड़ा उलटफेर हुआ है.

इस टूर्नामेंट में अफ्रीका के देश हिस्सा लेते हैं और पहले ही मैच में इक्वेटोरियल गिनी की टीम ने लीबिया की ताकतवर टीम को 1-0 से मात देकर खलबली मचा दी है.

शनिवार को हुए एक अन्य मैच में ज़ांबिया की टीम ने सेनगल को 2-1 से हराकर पूरे टूर्नामेंट को रोमांचक बना दिया है.

अफ्रीका में होने वाले सबसे बड़े खेल आयोजनों में शामिल फुटबॉल कप में आने वाले दिनों में और कई उलटफेर की संभावना है.

इस वर्ष यह आयोजन गैबोन में हो रहा है और पहले दिन हज़ारों की संख्या में लोग स्टेडियमों में पहुंचे हैं.