अरब लीग सीरिया अभियान को आगे बढ़ाएगा

प्रकाशित

मिस्र में अधिकारियों का कहना है कि अरब लीग के विदेश मंत्री सीरिया में पर्यवेक्षकों के अभियान को एक महीना बढाने वाले हैं.

हांलाकि पर्यवेक्षकों के अभियान की खासी आलोचना ये कह कर की गई है कि ये अप्रभावी रहा है.

इतना ही नहीं अरब लीग के पर्यवेक्षकों पर ये आरोप भी लगे कि उन्होंने जो देखा उसे जोर शोर से दुनिया के सामने नहीं रखा.

अरब लीग चाहता है कि सीरिया की सरकार पर प्रदर्शनकारियों के दमन के लिए हिंसा का इस्तेमाल न करे.