यूरोपीय संघ ने बर्मा के नेताओं पर लगे वीज़ा प्रतिबंध हटाए
प्रकाशित
यूरोपीय संघ ने बर्मा के बड़े नेताओं पर, जिसमें राष्ट्रपति और कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं, लगाए गए वीज़ा प्रतिबंधों को समाप्त करने का फैसला किया है.
संघ के विदेश मंत्रियों ने कहा कि बर्मा में अगर सुधारों के काम जारी रहे तो दूसरे प्रतिबंधो में भी ढिलाई दी जाएगी.
बर्मा में अप्रैल में चुनाव होने वाले हैं जिसमें पहली बार प्रजातंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची हिस्सा ले रही हैं.





















