ईरान ने यूरोपीय संघ के आर्थिक प्रतिबंधों की निंदा की
प्रकाशित
ईरान ने यूरोपीय संघ के कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की निंदा की है.ईरान का कहना है कि ये अतर्कसंगत और निष्पक्ष नही हैं.
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि ये अप्रभावी ही साबित होंगें.
इससे पहले यूरोपीय संघ ने ईरान के ख़िलाफ़ लगाए जाने वाले कड़े प्रतिबंधों को मंज़ूरी दी जिसमें वहां से कच्चे तेल के आयात और केंद्रीय बैंक की संपत्ति को सील कर दिया जाना शामिल है.
अमरीका ने पहले ही इसी तरह के प्रतिबंध लगाए थे लेकिन यूरोपीय संघ का प्रतिबंध इसलिए ज़्यादा अहम है कि ईरान का 20 प्रतिशत कच्चा तेल उस इलाक़े में जाता है.
फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने कहा है कि वो ईरान का परमाणु हथियार हासिल करना स्वीकार नही कर सकते.





















