कीनिया: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के ख़िलाफ़ मुक़दमा

प्रकाशित

हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत ने फ़ैसला किया है कि कीनिया के चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों के ख़िलाफ़ 2007 चुनावों के बाद हुई हिंसा के लिए मुक़दमा चलाया जाएगा.

अदालत ने फ़ैसला किया है कि वित्तमंत्री उहुरू केनयट्टा, एक पूर्व मंत्री विलियम रूटो और राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े होनेवाले एक उम्मीदवार उन लोगों में शामिल होंगे जिनके ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाया जाएगा.

केनयट्टा और रूटो का इरादा है कि वो अगले राष्ट्रपति चुनाव में भी खड़े होंगे.