असम:सैकड़ो चरमपंथियों का आत्मसमर्पण

प्रकाशित

असम में गृहमंत्री पी. चिदंबरम के सामने मंगलवार को पूर्वोत्तर क्षेत्र में नौ समूहों के सैकड़ों चरमपंथियों ने आत्मसमर्पण किया है.

आत्मसमर्पण में आदिवासी संथाल संगठन के पांच बड़े जातीय समूहों के चरमपंथी शामिल थे जो ऊपरी असम में सक्रिय थे.

चिदंबरम ने कहा कि भारत सरकार उग्रवादियों का वापस मुख्य धारा में स्वागत करती है. हमारे यहां गणतंत्र और लोकतंत्र है जहां हर किसी की आवाज सुनी जाती है. हर कोई सम्मान के साथ जीने का हकदार है.

समारोह में मुख्यमंत्री तरूण गोगोई और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.