जहाज़ के मलबे से एक और शव मिला

प्रकाशित

इटली के लग्ज़री क्रूज़ जहाज़ कोस्टा कॉनकॉर्डिया के मलबे से एक और शव मिला है.

अब इस हादसे में मरने वालों की आधिकारिक संख्या 16 हो गई है.

13 जनवरी को ये जहाज़ ज़मीन से टकरा गया था और डूब गया था. जहाज़ में 4200 लोग सवार थे.

हालांकि ज़हाज़ में से 2,000 टन डीज़ल निकालने का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है. कहा जा रहा है कि इस काम में एक महीना लग सकता है.

बीबीसी संवादादाता का कहना है कि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये डीज़ल समुद्र के पानी में लीक हो सकता है, जिससे कि वहां मौजूद समुद्रीय राष्ट्रीय उद्यान को नुक़सान पहुंच सकता है.