कोलंबो जेल में रक्षकों और कैदियों के बीच संघर्ष, 28 घायल

प्रकाशित

श्रीलंका में अधिकारियों का कहना है कि कोलंबो की एक जेल में सुरक्षाबलों और कैदियों के बीच संघर्ष में कम से कम 28 लोग घायल हो गए हैं.

रक्षा अधिकारियों का कहना है कि जब कैदियों ने कमरों में आग लगानी शुरू कर दी तो सुरक्षाबलों ने उन्हें रोकने के लिए गोलियों चलाई.

रिपोर्टों के मुताबिक़ कैदी जेल की खराब हालत और, उनके शब्दों में, बुरे खाने से नाराज़ थे.