नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने पुलिस प्रमुख को हटाया
प्रकाशित
नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जॉनथन ने देश के पुलिस प्रमुख को पद से हटा दिया है.
राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में कहा गया है कि पुलिस प्रमुख इंस्पेक्टर जनरल हाफ़िज को समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने पर मजबूर किया गया.
शुक्रवार को देश के दूसरे सबसे बड़े शहर कानो में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 185 लोग मारे गए थे.
इस्लामी चरमपंथी संगठन बोको हराम ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी ली थी.
संगठन का कहना है कि वो नाइजीरिया सरकार को हटा कर इस्लामी क़ानून लागू करना चाहता है.





















