लिएंडर पेस और राडेक स्टेपनेक की जोड़ी फ़ाइनल में

प्रकाशित

भारत के लिएंडर पेस और राडेक स्टेपनेक की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष युगल के फ़ाइनल में पहुँच गई है.

इस जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त मैक्स मिर्नी और डेनियल नेस्टर की जोड़ी को 2-6, 6-4, 6-4 से हराया.

लिएंडर पेस इसके अलावा एलीना वेस्नीना के साथ मिश्रित युगल के सेमीफ़ाइनल में भी पहुँच गए हैं.

उधर महिलाओं का फ़ाइनल मरिया शरापोवा और विक्टोरिया अज़ारेंका के बीच होगा.

शरापोवा ने पेट्रा क्विटोवा को 6-2, 3-6, 6-4 से और तीसरी वरीयता प्राप्त अज़ारेंका ने गत विजेता किम क्लाइस्टर्स को 6-4, 1-6, 6-3 से हराया.