'वित्तीय लेन-देन पर टैक्स लगाना 'पागलपन' होगा'

प्रकाशित

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने कहा है कि वित्तीय लेन-देन पर टैक्स लगाने की यूरोप की कोशिशों को जारी रखना ‘पागलपन’ होगा.

यूरोपीय संघ के नेताओं को उम्मीद है कि इस टैक्स से राजस्व बढ़ेगा और अटकलबाज़ी पर लगाम लगेगी.

लेकिन स्विट्ज़रलैंड में विश्व आर्थिक मंच पर कैमरून ने कहा कि ऐसा करने से नौकरियों और आर्थिक बढ़त पर प्रतिकूल असर पड़ेगा.

उनका कहना था कि यूरोप को ऋण संकट और प्रतियोगितात्मकता पर ध्यान देने की ज़रूरत है.