ब्रिटेन:पादरी ने किया समलैंगिक विवाहों को वैधता का विरोध

प्रकाशित

चर्च ऑफ़ इंग्लैंड के दूसरे सबसे बड़े धार्मिक नेता ने समलैंगिक विवाहों को क़ानूनी मान्यता देने की योजना का विरोध किया है.

सरकार इस मामले पर वर्ष के दौरान परामर्श का सिलसिला शुरू करनेवाली है.

लेकिन यॉर्क के आर्कबिशप जॉन सेंटामू ने टेलिग्राफ़ अख़बार से एक बातचीत में कहा है कि शादी का बंधन सिर्फ़ स्त्री और पुरूष के बीच ही सीमित रहने दिया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि ये सरकार का काम नहीं है कि वो इस बात को परिभाषित करे कि विवाह बंधन क्या है और अगर प्रधानमंत्री डेविड कैमरन समलैंगिकों के बीच शादी की इजाज़त देते हैं तो वो एक तानाशाह की मानिंद काम करेंगे.