कैमरन से मिलने ब्रिटेन पहुँचे करज़ई
प्रकाशित
ब्रितानी प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के लिए अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई ब्रिटेन पहुंच चुके हैं.
ये उम्मीद की जा रही है दोनों नेता बैठक के दौरान अफ़ग़ानिस्तान में नेटों के नेतृत्व वाली सेना की वापसी के बाद वहां सुरक्षा में सहयोग देने के तरीक़ों पर बातचीत करेंगे.
शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सारकोज़ी ने घोषणा की थी कि ज़्यादातर फ्रांसीसी सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से 2013 तक वापसी करेंगे.
अफ़ग़ानिस्तान से नेटो नेतृत्व वाली सेना की साल 2014 तक वापसी करने की योजना है.





















