सार्कोज़ी ने नए कर की घोषणा की
प्रकाशित
फ़्रांस के राष्ट्रपति निकोला सार्कोज़ी ने घोषणा की है कि वह अगस्त महीने से हर तरह के वित्तीय लेन-देन पर 0.1 प्रतिशत का एकतरफ़ा कर लगाने जा रहे हैं.
एक टेलीविज़न इंटरव्यू में सार्कोज़ी ने कहा कि फ़्रांस अपनी ओर से इस तरह का कर लगा रहा है और उम्मीद जताई कि बाक़ी देश उनके इस क़दम का पालन करेंगे.
इसके समर्थकों का कहना है कि वित्तीय लेन-देन पर कर से राजस्व आएगा मगर ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन जैसे इसके विरोधियों का कहना है कि ऐसा कर वैश्विक स्तर पर एक साथ लगना चाहिए वरना कंपनियाँ दूसरी जगह चली जाएँगी.





















