ज़ाम्बिया के पूर्व राष्ट्रपति के बेटे की ग़िरफ़्तारी के आदेश

प्रकाशित

कीनिया के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें इंटरपोल की ओर से दर्ख़्वास्त भेजी गई है कि वे ज़ाम्बिया के पूर्व राष्ट्रपति रूपिया बांदा के बेटे हेनरी बांदा को ग़िरफ़्तार करें.

हेनरी पर सरकारी टेलिकॉम कंपनी ज़ामटेल की संपत्ति की बिक्री से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार के आरोप हैं.

एक जांच में पाया गया था कि इस कंपनी की संपत्ति की बिक्री में धोखाधड़ी की गई थी.